1 जनवरी 2025 - 09:54
इमरान खान के बाद उनकी पार्टी के मुख्यमंत्री को मिली 34 साल की सज़ा

जुलाई 2024 में एक विरोध प्रदर्शन के बाद शहबाज सरकार ने उनके खिलाफ राजद्रोह और आतंकवाद के मामले दर्ज किए थे और उन पर धमकी भरा भाषण देने का आरोप लगाया गया था।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बाद उनकी पार्टी के मुख्यमंत्री को भी अब पाकिस्तान की अदालत ने 34 साल की सज़ा सुनाई है। पाकिस्तान में पूर्व पीएम इमरान खान के बाद उनके पार्टी के एक और नेता को 34 साल की सजा सुनाई है। आतंकवाद विरोधी अदालत ने मंगलवार को गिलगित-बाल्टिस्तान के पूर्व सीएम व पीटीआई नेता खालिद खुर्शीद खान को राजद्रोह और आतंकवाद के मामले ये सजा सुनाई है। 

दरअसल, जुलाई 2024 में एक विरोध प्रदर्शन के बाद शहबाज सरकार ने उनके खिलाफ राजद्रोह और आतंकवाद के मामले दर्ज किए थे और उन पर धमकी भरा भाषण देने का आरोप लगाया गया था।