23 दिसंबर 2024 - 08:50
आगा सय्यद रुहुल्लाह महदी रिजर्वेशन पॉलिसी के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

आगा सय्यद रुहुल्लाह महदी दो बजे अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री बने उमर अब्दुल्लाह के घर के बाहर रिजर्वेशन पॉलिसी को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

नेशनल कांफ्रेंस के लोकसभा सांसद आगा सय्यद रुहुल्लाह महदी आज दो बजे अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री बने उमर अब्दुल्लाह के घर के बाहर रिजर्वेशन पॉलिसी को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इसको लेकर ज़ी न्यूज ने उमर अब्दुल्लाह सरकार में मंत्री जावेद राणा से बातचीत की। जावेद राणा ने कहा कि "नेशनल कांफ्रेंस एक डेमोक्रैटिक पार्टी है। सरकार ने इसपर एक कमेटी बनाई है, जो उसका फैसला करेगी, और उसपर विचार किया जाएगा। 

 रिजर्वेशन पॉलिसी को लेकर जो बयान आगा राहुल्ला ने हाल ही में दिए हैं उससे जम्मू कश्मीर की पहाड़ी कम्युनिटी नाराज़ है, उनको डर है कि उनसे कहीं ST का दर्जा वापस छीन ना जाए। क्योंकि एक लंबे संघर्ष के बाद पहाड़ी समुदाय को भाजपा ने ST स्टेटस का दर्जा दिया था। वहीं अपनी ही पार्टी के खिलाफ आगा रुहुल्लाह के होने से पार्टी में अंदर खाने सब ठीक ना होने के संकेत भी मिल रहे हैं।