17 दिसंबर 2024 - 13:25
  रूसी जनरल इगोर किरिलोव की हत्या, रूस ने किया बदले का ऐलान

उनको एक निडर और साहसी सैन्य अधिकारी के तौर पर जाना जाता था, जिन्होंने अमेरिकी और पश्चिमी देशों की जैविक और रासायनिक हथियार परियोजनाओं के खिलाफ कई सनसनीखेज खुलासे किए थे।

  यूक्रेन की खुफिया एजेंसियों ने रूस के सीनियर कमांडर की एक बम धमाके मे हत्या कर दी जिस से रूस भड़क गया है।  रूस की जांच कमेटी ने बताया कि न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल, केमिकल डिफेंस फोर्स (NBC) के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की मॉस्को में हुए एक धमाके में मौत हो गई है। 

 रूस सेना के हाई रैंकिंग जनरल और उनके असिस्टेंट की इस विस्फोट में मौत हो गई है। रूस के लिए हाई रैंक अधिकारी की मौत को एक बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है। 

रूस की जांच कमेटी ने बताया कि न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल, केमिकल डिफेंस फोर्स (NBC) के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव मंगलवार को सुबह एक रेसिडेंस ब्लॉक से निकल रहे थे, तभी एक स्कूटर में छिपाए गए बम में विस्फोट हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई है। 

विस्फोट के बाद आई तस्वीरों में बिल्डिंग के दरवाजे को बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ देखा जा सकता है। साथ ही आसपास की खिड़कियों के शीशे भी टुटे हुए हैं और दो बॉडी बैग भी रखे हैं। 

मास्को ने इस घटना को सुनियोजित हत्या करार दिया है। लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव रूस की रेडिएशन, केमिकल और बायोलॉजिकल डिफेंस ट्रूप्स के चीफ थे। उनको एक निडर और साहसी सैन्य अधिकारी के तौर पर जाना जाता था, जिन्होंने अमेरिकी और पश्चिमी देशों की जैविक और रासायनिक हथियार परियोजनाओं के खिलाफ कई सनसनीखेज खुलासे किए थे।