चेचन्या की राजधानी पर ड्रोन हमले के बाद क्षेत्र के लीडर रमजान कादिरोव ने बदला लेने की कसम खाई है। यूक्रेन सेना ने रविवार को चेचन्या की राजधानी ग्रोज्नी पर हमला किया, यह हमला नेशनल गार्ड के एक कैंपस को निशाना बना कर किया गया था। जिसके बाद चेचन्या नेता आग बबूला हो गए हैं।
16 दिसंबर 2024 - 14:02
समाचार कोड: 1514174
यूक्रेन ने चेचन्या की राजधानी ग्रोज्नी पर हमला किया, यह हमला नेशनल गार्ड के एक कैंपस को निशाना बना कर किया गया था। जिसके बाद चेचन्या नेता आग बबूला हो गए हैं।
रूस के साथ नाटो की जंग लड़ रहे यूक्रेन जहां एक तरफ पश्चिम एशियाई देशों मे आग लगा रहा है वहीँ अब चेचन्या मे उसके ड्रोन हमलों ने रमजान कदिरोफ को भड़का दिया है। चेचन्या पर हुए यूक्रेनी हमले के बाद चेचन्या लीडर रमजान कादिरोव आग बबूला हैं। उन्होंने यूक्रेन को धमकी देते हुए कहा कि अगर अगली बार हमला हुआ, तो वो उन ठिकानों को निशाना बनाएंगे जहां यूक्रेनी सैनिक इकट्ठा होते हैं।