जॉर्डन के एक विख्यात समाचार पत्र ने सीरिया को लेकर अमेरिका और ज़ायोनी साज़िश के बारे में बड़ी खबर देते हुए कहा है कि इस्राईल से लगे इस शक्तिशाली मुस्लिम देश को कमज़ोर करते हुए तीन टुकड़ों में बाँटने की तैयारी हो गयी है जिसमे तुर्की जैसे कई मुस्लिम देशों ने अमेरिका और ज़ायोनी लॉबी का हर तरह से साथ दिया है।
जॉर्डन के समाचार पत्र अर राय ने लिखा कि अमेरिका और इस्राईल ने सीरिया को तीन देशों में बांटने की योजना बनाई है
मोहम्मद ख्रौब ने जॉर्डन के अल-राय अख़बार में लिखा कि क्या आपने कभी "तीर पाशान" और "दाऊद कॉरिडोर" ऑपरेशन का नाम सुना है ? अमेरिका और इस्राईल दमिश्क़ की सीरियाई सरकार से अलग दो नई सरकारें बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
सीरिया के दक्षिण में एक नई ड्रुज़ सरकार स्थापित की जाएगी, और सीरिया के उत्तर में एक नई कुर्द सरकार स्थापित की जाएगी, और तनफ से गुजरने वाला एक गलियारा इन दो नए देशों को एक दूसरे से जोड़ेगा।