10 दिसंबर 2024 - 19:27
  मुस्लिम कश्मीरी शॉल वाले को बांग्लादेशी बताकर हिंदू संगठन ने पिटाई की

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के द्वारा बुलाए गए कश्मीरी मुस्लिम व्यापारी को हिन्दू संगठनों के गुंडों ने बांग्लादेशी बताकर बेरहमी से पीटा।

देश मे हिन्दुत्व के नाम पर हिन्दू संगठनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे गीता जयंती महोत्सव में हिंदू संगठन के नेताओं की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के द्वारा बुलाए गए कश्मीरी मुस्लिम व्यापारी को हिन्दू संगठनों के गुंडों ने बांग्लादेशी बताकर बेरहमी से पीटा। पीड़ित युवकों ने इस महोत्सव मे आयोजकों के निमंत्रण पर पशमीना शॉल की स्टॉल लगाया था। 

सरस मेले में कश्मीर के प्रसिद्ध शिल्पकार भी आए हुए हैं, जिनकी पशमीना शॉल भारत ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है।  लेकिन यहां पर आए हुए एक कश्मीरी शिल्पकार के साथ हिंदू संगठन के नेता ने सरेआम मारपीट कर दी। पीड़ित यूनुस ने बताया कि "हिंदू संगठन की एक रैली उनके स्टॉल के सामने से निकल रही थी वह पर्यटकों को दुकान का सामान दिखा रहे थे। ऐसे में दुकान पर पहुंचे हिंदू संगठन के नेताओं ने उनको मुस्लिम और बांग्लादेशी बताते हुए मारपीट की। युनूस का आरोप है कि "इस दौरान उनकी दुकान का सामान भी फेंका गया और उनके मोबाइल को तोड़ दिया। उनसे कहा गया कि तुम मुस्लिम हो और यहां हिंदुओं के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होने कैसे आ गए।