अरब जगत के वादों मे आकर ईरान और प्रतिरोधी मोर्चे से दूरी बनाने का परिणाम असद को सत्ता गँवाकर भुगतना पड़ा। सीरिया से भागने के बाद पहले उनकी मौत की खबर आई अब कहा जा रहा है कि वह रूस मे अपने परिवार के साथ सुरक्षित हैं। सीरिया के राष्ट्रपति असद जिंदा हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक असद अपने परिवार समेत रूस पहुंच गए हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें राजनीति शरण दे दी है। रूसी समाचार एजेंसियों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है। न्यूज़ एजेंसी एएफपी ने भी इस खबर की पुष्टि की है।