7 दिसंबर 2024 - 14:30
सीरिया, बश्शार असद से मिले आयतुल्लाह ख़ामेनेई के सलाहकार लारीजानी

संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के सदस्य रजा ज़ादेह ने कहा कि हमने अपने सलाहकारों को वापस बुलाया न ही दूतावास को खाली किया है।

ईरान पार्लियामेंट के पूर्व स्पीकर और सुप्रीम लीडर के सलाहकार अली लारीजानी ने अपनी सीरिया यात्रा के दौरान इस देश के निर्वाचित राष्ट्रपति बश्शार असद से मुलाक़ात की। "असद के साथ अपनी बैठक में, लारीजानी ने आतंकवादी समूहों के खिलाफ सीरिया के लिए ईरान के समर्थन की पुष्टि की।"

इसी संदर्भ में, संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के सदस्य रजा ज़ादेह ने कहा कि हमने अपने सलाहकारों को वापस बुलाया न ही  दूतावास को खाली किया है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि जो कूटनीति चल रही है और लारीजानी की सीरिया यात्रा के साथ-साथ विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की इराक और कतर देशों की यात्रा के साथ शुरू हुई नीति सफल होगी और अच्छा नतीजा सामने आएगा।