सीरिया के अल हस्का प्रांत के कबीलों ने आतंकवादियों के खिलाफ सीरियाई सरकार और सेना को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। कबीलों ने एक बयान में कहा है कि सीरियाई कबीले अलेप्पो पर हमला करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ सेना का समर्थन करते हैं। अमेरिका, तुर्की और ज़ायोनी शासन आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं । सीरिया की जनता अपनी फौज के साथ मिलकर आतंकियों को हराएगी।
इस बीच अरब नेशनल कांग्रेस ने एक बयान में कहा है कि लेबनान में युद्धविराम शुरू होने के कुछ घंटों बाद तकफ़ीरी आतंकवादी समूहों ने अलेप्पो शहर पर हमला करने का अपना मिशन शुरू कर दिया है। हम अरब देश ज़ायोनी सरकार द्वारा शुरू किये गये युद्ध का सामना कर रहे हैं।
बयान में कहा गया है कि तुर्की, ज़ायोनी और अमेरिकी सरकारों के समर्थन के बिना यह आतंकवादी अपने गुटों को फिर से संगठित नहीं कर सकते। तकफ़ीरी समूह सीरिया की ताकत को नष्ट करना चाहते हैं, और वह तुर्की तथा अवैध ज़ायोनी राष्ट्र के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए भू-राजनीतिक मानचित्र को उनके हिसाब से बनाना चाहते हैं।
दूसरी ओर, सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि इदलिब और उत्तरी हमाह के दक्षिणी क्षेत्रों में आतंकवादी तत्वों के ठिकानों के खिलाफ सीरियाई और रूसी बलों द्वारा हवाई और मिसाइल हमले जारी हैं। उन हमलों में दर्जनों आतंकवादी मारे गए और भारी मात्रा मे उनके हथियार नष्ट हो गए।
सीरियन टेलीविजन ने कहा है कि सैन्य कार्रवाई में 1,000 से ज्यादा आतंकवादी मारे गये हैं।