30 नवंबर 2024 - 12:31
ग़ज़्ज़ा जनसंहार पर चुप्पी, हलब पर क़ब्ज़े के बाद आतंकियों को बधाई

गज्जा जनसंहार पर ख़ामोशी साधे रखने वाले तालिबान ने हलब में साम्राज्यवाद प्रायोजित तथा तुर्क समर्थित आतंकियों की ओर से मचाए जा रहे उत्पात और कुछ गाँवों पर क़ब्ज़े के बाद बधाई संदेश जारी किया है।

तालिबान ने ग़ज़्ज़ा में पिछले एक साल से भी अधिक समय से जारी जनसंहार पर ख़ामोशी साधे रखी लेकिन अब सीरिया के हलब में साम्राज्यवाद प्रायोजित तुर्क समर्थित आतंकियों की ओर से मचाए जा रहे उत्पात और कुछ गाँवों पर क़ब्ज़े के बाद बधाई संदेश जारी किया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान की इस्लामी अमीरात अलेप्पो की जीत पर सभी मुसलमानों और विशेषकर सीरिया के लोगों को बधाई देता है। हम इस जीत पर इस्लामिक उम्माह को बधाई देते हैं और याद दिलाते हैं कि ईश्वर के प्रति ईमानदारी, आपसी एकता, विनम्रता, क्षमा और लोगों के प्रति दया हमेशा मुस्लिम जीत का आधार रही है और रहेगी।

याद रहे कि तालिबान ग़ज़्ज़ा के प्रति उदासीन रहे हैं। इसका कारण यह है कि ग़ज़्ज़ा के सुन्नी सऊदी अरब के वहाबी चरमपंथ और तुर्की की दोगली नीति यानी शिया नरसंहार के बजाय ईरान की इस्लामी क्रांति से प्रभावित हैं।
इसलिए, तालिबान और अन्य सऊदी समर्थक शासनों के लिए, हमास और इस्लामिक जिहाद सबसे अधिक नफरत वाले समूहों में से हैं।