30 नवंबर 2024 - 12:17
संयुक्त राष्ट्र के 75 प्रतिशत देश अलग फिलिस्तीन राष्ट्र के गठन के पक्ष में

पिछले वर्ष के दौरान फ़िलिस्तीनी लोगों पर ज़ायोनी शासन के क्रूर हमलो के बीच आर्मेनिया, स्लोवेनिया, आयरलैंड, नॉर्वे, स्पेन, बहामास, त्रिनिदाद और टोबैगो समेत कम से कम 9 देशों ने फ़िलिस्तीन को एक अलग एवं स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी है।

अल जज़ीरा ने तूफ़ानुल अक़्सा के बाद फिलिस्तीन के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते जनसमर्थन की रिपोर्ट देते हुए कहा कि पिछले वर्ष के दौरान फ़िलिस्तीनी लोगों पर ज़ायोनी शासन के क्रूर हमलो के बीच आर्मेनिया, स्लोवेनिया, आयरलैंड, नॉर्वे, स्पेन, बहामास, त्रिनिदाद और टोबैगो समेत कम से कम 9 देशों ने फ़िलिस्तीन को एक अलग एवं स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी है। यह कार्रवाई फिलिस्तीनी मुद्दे के लिए वैश्विक समर्थन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाती है। अल जज़ीरा ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वर्तमान में, 146 देश स्वतंत्र फ़िलिस्तीन राज्य की संप्रभुता को मान्यता देते हैं। ज़ायोनी शासन द्वारा फिलिस्तीन पर कब्जे के दौरान किसी भी अन्य समय की तुलना में, हम फिलिस्तीनी मुद्दे के लिए वैश्विक समर्थन देख रहे हैं।