संभल की 550 साल से अधिक पुरानी शाही जामा मस्जिद और उसके बाद अजमेर में मौजूद विश्व विख्यात दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा करने वाली याचिका को अदालत की तरफ से स्वीकार ककिये जाने के बाद आज ताजमहल को शिव मंदिर बताने वाली याचिका पर सुनवाई हुई।
अदालत में दाखिल याचिका में मांग की गई है कि ताजमहल में जलाभिषेक और पूजा अर्चना करने की इजाजत दी जाए। अदाल में इन मांगों को लेकर योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने याचिका दायर की है।
ताजमहाल को 'तेजोमहालय' और शिव मंदिर बताते हुए योगी यूथ के अध्यक्ष ने कहा कि ताजमहल का सर्वे होना चाहिए। तेजोमहालय के मुख्य मकबरे से 15 फीट नीचे खुदाई होकर सर्वे होना चाहिए जिससे सच्चाई सामने आ सकें।