27 नवंबर 2024 - 10:15
  बागेश्वर बाबा ने फिर उगला ज़हर, गजवा-ए-हिंद नहीं, भगवा-ए-हिंद की ज़रूरत

हिंदू अपनी मंजिल पर तब पहुंचेंगे जब मंदिरों में बनी सभी मस्जिदें फिर से मंदिर में बदल जाएंगी। हम किसी भी हद तक जाने के मूड में हैं, चाहे वो गजवा-ए-हिंद हो या भगवा-ए-हिंद।

मुसलमानों के लिए नफरती बयान देकर चर्चा का केंद्र बने मध्य प्रदेश के बागेश्वर के धीरेन्द्र शास्त्री अपने कामों के लिए कम और विवादित बयानों के लिए ज्यादा जाने जाते हैं। वह रोजाना एक खास समुदाय के खिलाफ जमकर विवादित बयान दे रहे हैं। इन दिनों वह हिंदू जोड़ों की यात्रा पर हैं।  बाबा ने कहा कि कहा, "अगर हम एक करोड़ कट्टर हिंदू बना दें तो एक हजार साल तक कोई सनातन धर्म पर उंगली नहीं उठा सकता। यह सीधी सी बात है, अगर कोई इसे समझ ले तो ठीक है, वरना आपकी बहन-बेटियों को लव जिहाद, लैंड जिहाद से कोई नहीं बचा सकता। 

"हिंदू अपनी मंजिल पर तब पहुंचेंगे जब महिलाएं नारायणी बनेंगी, हिंदू अपनी मंजिल पर तब पहुंचेंगे जब मंदिरों में बनी सभी मस्जिदें फिर से मंदिर में बदल जाएंगी। हम किसी भी हद तक जाने के मूड में हैं, चाहे वो गजवा-ए-हिंद हो या भगवा-ए-हिंद।