लेबनान पार्लियामेंट में हिज़्बुल्लाह के प्रतिनिधि इब्राहीम मूसवी ने कहा है की हिज़्बुल्लाह के शहीद जनरल सेक्रेटरी सय्यद हसना नसरुल्लाह के भव्य अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।
उन्होंने कहा कि लेबनान पर जंग थोपने के दो महीन बाद संघर्ष विराम पूरी तरह से लागू कर दिया है ऐसा संघर्ष विराम जिस से ज़ायोनी लॉबी में हंगामा मचना तय है।
उन्होंने कहा कि हिज़्बुल्लाह ने पहले ही कहा था कि मक़बूज़ा फिलिस्तीन के उत्तर में बसे अतिक्रमणकारी ज़ायोनी एक ही सूरत में अपने घरों को पलट सकते हैं और वह है सीज़फायर।