बांग्लादेश में जारी राजनैतिक उथल पुथल और अस्थिरता के बीच इस्कॉन नेता और बांग्लादेश सम्मिलित सनातन जागरण जोटे के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर भारत ने सख्त रूख़ अपनाया है।
भारत के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा, हमने चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी और उन्हें जमानत न दिए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे हमलों के दोषी खुलेआम घूम रहे हैं। जबकि एक धार्मिक नेता, जो शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रख रहे थे, उन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।