फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ समय समय पर हमले करने वाले ज़ायोनी उपद्रवी सेना की रोक से तंग आकर अब ज़ायोनी सेना को ही हमलों का निशान बनाने लगे हैं । गज़्ज़ा मे ज़ायोनी सेना के हमलों की शुरुआत के बाद से ही वेस्ट बैंक में भी फिलिस्तीनियों के खिलाफ हिंसा बढ़ गई है। यह हिंसा सिर्फ ज़ायोनी सेना ही नहीं बल्कि सेटलर्स की ओर से भी बड़े पैमाने पर की गई है। लेकिन कब्जे वाले हेब्रोन में सालाना होने वाली यहूदी तीर्थ यात्रा में कुछ चरमपंथी यहूदियों ने IDF सेंट्रल कमांड के प्रमुख मेजर जनरल एवी ब्लुथ पर हमला करने की कोशिश की।
घटना के बाद पुलिस ने पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक संदिग्धों ने ब्लुथ और उसके साथ आए सैनिकों का पीछा किया और IDF कमांडर को ‘देशद्रोही’ कहा।