21 नवंबर 2024 - 12:45
बाबा के ज़हरीले बोल,  मस्जिद में बजे गीत

मस्जिदों में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को मस्जिदों में भी गाया जाना चाहिए। इससे साबित हो जाएगा कि कौन सच्चा देशभक्त हैं और कौन देशद्रोही है।

नफरती भाषण में राजनेताओं को पीछे छोड़ने की होड़ में सबसे आगे नज़र आ रहे बागेश्वर धाम के बाबा ने अपने नफरती भाषणों को आगे बढ़ते हुए एक बार फिर जमकर ज़हर उगला। मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलते रहने वाला बाबा कभी कुम्भ में मुलसमानों की बहिष्कार करने की बात करता, तो कभी मस्जिद में राष्ट्रीय गीत गाने की। इस बीच हिंदू जोड़ों यात्रा निकाल रहे बाबा जहाँ इस यात्रा से हिंदुओं के बीच जात-पात और छुआछूत मिटाने का दावा किया वहीँ मुस्लिमों के खिलाफ ज़हर उगलते हुए कहा कि मस्जिदों में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को मस्जिदों में भी गाया जाना चाहिए। इससे साबित हो जाएगा कि कौन सच्चा देशभक्त हैं और कौन देशद्रोही है।