एक साल के अंतराल मे ही 55 हजार से अधिक मुसलमानों क कत्ले आम कर चुकी ज़ायोनी सेना अब इस्लामी मुक़ददेसत का खुल कर अपमान करने पर उतर आई है।
इस से पहले भी कई तस्वीरें ऐसी भी वायरल हुईं, जिसमें ज़ायोनी सैनिक मस्जिद में घुसकर कुरान की तौहीन करते नजर आ रहे हैं। अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से काफी बवाल मचा हुआ है।
ग़ज़्ज़ा में एक ज़ायोनी सैनिक ने पवित्र पुस्तक कुरान की एक प्रति पर पेशाब करते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। स्थानीय समाचार साइटों के मुताबिक, यह तस्वीर उत्तरी गाजा के जबालिया में ली गई थी।