18 नवंबर 2024 - 15:46
  स्वदेशी मेले में मुस्लिमों की नहीं दी एंट्री; दुकान बंद कराकर भगाया

दमोह के तहसील मैदान पर बीते 14 नवंबर से 24 नवंबर तक मेले का आयोजन हो रहा है। इस मेले को स्वदेशी मेला नाम दिया गया है।

मध्य प्रदेश में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ सुनियोजित अभियान की एक और घटना उस समय सामने आई जब दामोह स्वदेशी मेले में मुसलमान दुकानदारों को एंट्री देने से मना कर दिया गया और दुकान बंद कर के उनके भगा दिया गया।  प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार  मध्य प्रदेश के दामोह में आयोजित हो रहे एक मेले में मुसलमानों के दुकान लगाने पर पाबंदी लगा दी गई है। हालाँकि इस मामले पर अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। 

दमोह के तहसील मैदान पर बीते 14 नवंबर से 24 नवंबर तक मेले का आयोजन हो रहा है। इस मेले को स्वदेशी मेला नाम दिया गया है। मेला बीते तीन दिनों से चल रहा है, लेकिन रविवार को सोशल मीडिया के जरिए विवादास्पद बातें सामने आईं हैं। इसके बाद मेला सुर्खियों में आ गया है। इस स्वदेशी मेले में "भाईजान दुकानदारो" की एंट्री को बैन कर दिया गया है। मतलब, इस मेले में किसी भी मुस्लिम की दुकान नहीं लगेगी। जिन लोगों की दुकानें लगी थीं, उन्हें भी मेले से बाहर कर दिया गया है।