फिलिस्तीन और लेबनान में जनसंहार कर रहे इस्राईल का अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अकेले लेबनान में पिछले 24 घंटे में ज़ायोनी सेना कम से कम 59 लोगों की हत्या कर चुकी है जिस में बड़ी संख्या में महिलाऐं और बच्चे शामिल हैं।
लेबनान स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले दिन और रात, 24 घंटे में लेबनान पर ज़ायोनी शासन के हमलों में 180 लोग घायल हुए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि 8 अक्टूबर, 2023 को ज़ायोनी आक्रमण की शुरुआत के बाद से इस देश में शहीदों की संख्या बढ़कर 3,445 हो गई है और घायलों की संख्या 14,599 हो गई है।