15 नवंबर 2024 - 21:13
  झांसी मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रन वॉर्ड में आग, 10 बच्चों की मौत

आग चिल्ड्रन वार्ड (NICU) में लगी है, जहां, इलाज के लिए कई बच्चे भर्ती थे।

झांसी मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रन वार्ड में सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई।  इस दर्दनाक घटना में 10 बच्चों के शव अंदर से निकाले जा चुके हैं।  सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हैं. फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई है. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आग चिल्ड्रन वार्ड (NICU) में लगी है, जहां, इलाज के लिए कई बच्चे भर्ती थे।  घटना में कई बच्चों के झुलसने की भी सूचना है। घटना के बाद पूरे मेडिकल कॉलेज की लाइट काट दी गई है।