उत्तर प्रदेश के आगरा में एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम में दो दवा फैक्ट्रियों से 4.5 करोड़ रुपए की कीमत की नकली दवाओं का जखीरा पकड़ा गया है। बात सिर्फ यही नहीं बल्कि इन दवाओं को दूसरे देशों में भी भेजा जा रहा था। ड्रग विभाग की जांच में कई चीजें सामने निकलकर आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये लोग नकली दवाएं 10 गुना ज्यादा दामों पर बेचा करते थे. इसके साथ ही इन लोगों की कुछ दवाएं तो अफगानिस्तान और दूसरे अफ्रीकी देशों में भी भेती जाती थीं। ड्रग विभाग ने अश्वनी गुप्ता की फैक्ट्री से 25 तरह की दवाओं के नमूने लिए हैं। फैक्ट्री से 24 तरह की दवाओं के नमूने लिए हैं। अब तक की जांच में करीब 4.5 करोड़ की नकली दवाएं बरामद हुई हैं।
15 नवंबर 2024 - 17:30
समाचार कोड: 1504625
ड्रग विभाग ने फैक्ट्री से 25 तरह की दवाओं के नमूने लिए हैं। फैक्ट्री से 24 तरह की दवाओं के नमूने लिए हैं। अब तक की जांच में करीब 4.5 करोड़ की नकली दवाएं बरामद हुई हैं।