14 नवंबर 2024 - 15:12
दमिश्क़ पर इस्राईल के बर्बर हमले, 15 लोग शहीद

सीरिया के रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा कि यह हमले जौलान हाइट्स की तरफ से किये गए जिसमे 15 लोगों की मौत हो गयी है।

इस्राईल ने दमिश्क़ पर बर्बर हमले करते हुए कम से कम 15 लोगों को शहीद कर दिए हैं। कहा जा रहा है कि यह हमले आयतुल्लाह खमेनेई के विशेष दूत और ईरान पार्लियामेंट के पूर्व स्पीकर अली लारीजानी के पहुँचने के कुछ देर बाद ही किये गए। दमिश्क़ पर यह हमले अली लारीजानी और सीरिया के नेशनल सिक्योरिटी कौंसिल की प्रमुख की बैठक के दौरान उस स्थान से ज़रा सी ही दूर किये गए जहाँ यह अहम् बैठक हो रही थी। 

सीरिया के रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा कि यह हमले जौलान हाइट्स की तरफ से किये गए जिसमे 15 लोगों की मौत हो गयी है।