14 नवंबर 2024 - 13:56
बुलडोज़र कार्रवाई का मक़सद मुसलमानों को डराना, मुआवज़े की मांग

इस प्रकार की कार्रवाई विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के खिलाफ की जा रही थी। मुसलमानों के खिलाफ यह बुलडोजर अभियान जानबूझकर चलाया गया था।

बुलडोज़र कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद अब कांग्रेस के पूर्व सांसद ने भाजपा सरकार की इस निति के उद्देश्य से पर्दा उठाते हुए मुआवज़े की मांग की है।

सप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन को गैरकानूनी बताया है। इस पर कांग्रेस के पूर्व सांसद हुसैन दलवई ने कहा है कि यह फैसला स्वागत योग्य है। उन्होंने मांग की है कि पीड़ितों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा हुआ कि सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला दिया। यह गैर-कानूनी था. अगर कोई एक आदमी गलती करता है, तो उसका घर तोड़ना ठीक नहीं है. यह संविधान के खिलाफ था। 

बुलडोजर कार्रवाई न केवल अवैध थी, बल्कि इसका मकसद लोगों को डराना और उनके अधिकारों का उल्लंघन करना था,  उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के खिलाफ की जा रही थी। मुसलमानों के खिलाफ यह बुलडोजर अभियान जानबूझकर चलाया गया था। यह असंवैधानिक राजनीति का हिस्सा था, जिसे सत्ताधारी दल ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए बढ़ावा दिया था।