फिलिस्तीन में इस्राईल के अत्याचारों के कारण दुनियाभर में यहूदियों से नफरत बढ़ने लगी है। इसका एक नमूना नीदरलैंड में देखने को मिला जब एम्स्टर्डम में मैकाबी तल अवीव एफ.सी. के यहूदी प्रशंसक फुटबॉल मैच से बाहर निकल रहे थे, तभी स्टेडियम के बाहर इंतजार कर रहे नीदरलैंड के लोगों की भीड़ ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें पीटा। कम से कम 50 इस्राईली यहूदियों के घायल होने की खबर है, जिनमें से कई गंभीर है। कहा जा रहा है कि यहूदी स्टेडियम के पास होटलों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छिपे हुए हैं।
बता दें कि इस से पहले नीदरलैंड में ज़ायोनी यहूदियों ने एक फिलिस्तीन नागरिक पर हमला किया था उसके बाद नीदरलैंड की जनता आक्रोशित हो गई अब यहूदियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे है।
एम्सटर्डम पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उसने हिंसा की अलग-अलग घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने हिंसा में घायल हुए लोगों और हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।