6 नवंबर 2024 - 15:41
संजौली मस्जिद मामले में नया मोड़, ऑल हिमाचल मुस्लिम संगठन ने खोला मोर्चा

शिमला स्थित संजौली मस्जिद कमेटी के चीफ लतीफ मोहम्मद और मुस्लिम समुदाय के दूसरे सदस्यों ने 12 सितंबर को मस्जिद की तीन मंजिलों को स्वंय गिराने की पेशकश की थी और नगर आयुक्त (एमसी) से इजाजत मांगी थी।

संजौली मस्जिद मामले में नगर आयुक्त न्यायालय द्वारा मस्जिद की तीन अनाधिकृत मंजिलों को गिराने और स्वंय मस्जिद कमेटी के कथित अवैध हिस्से को गिराने की मांग के बीच अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। एक मुस्लिम संस्था ने शिमला की एक अदालत में अपील दायर कर इस आदेश को चुनौती दी है। 

बता दें कि शिमला स्थित संजौली मस्जिद कमेटी के चीफ लतीफ मोहम्मद और मुस्लिम समुदाय के दूसरे सदस्यों ने 12 सितंबर को मस्जिद की तीन मंजिलों को स्वंय गिराने की पेशकश की थी और नगर आयुक्त (एमसी) से इजाजत मांगी थी। 

नगर आयुक्त न्यायालय ने ध्वस्तीकरण पूरा करने के लिए दो महीने का समय दिया था। जिसके बाद छत को हटाने के साथ ही ध्वस्तीकरण का काम शुरू हो गया था। ऑल हिमाचल मुस्लिम संगठन (एएचएमओ), ने शिमला के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की अदालत में इस आदेश को चुनौती दी है।