फिलिस्तीन में जारी क़त्ले आम पर अरब देशों की प्रतिक्रिया पर नाराज़गी जताते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी ने कहा की फिलिस्तीन पिछले 8 दशक से ज़ायोनी अतिक्रमण और अत्याचार का सामना कर रहा है। जबकि उसे अरब देशों की तरफ से कोई सहारा भी नहीं मिल रहा है। सऊदी अरब , संयुक्त अरब समेत अधिकांश अरब देशों के शासक खुल कर इस्राईल के साथ आ गए हैं ऐसे में अकेला ईरान है जो फिलिस्तीन के साथ जी जान से खड़ा हुआ है।
मौलाना नोमानी ने कहा कि मैं दुआ करता हूं कि ईरान इसी तरह इस्राईल के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहे। फ़िलिस्तीन के हित के लिए खड़ा होने वाला वर्तमान में ईरान एकमात्र देश है, और अगर यह दृढ़ता जारी रही, तो अल्लाह ने चाहा तो हालात बेहतर होंगे।
अरब देशों के शासक खासकर सऊदी अरब और अमीरात की सरकारें अब खुलकर इस्राईल का समर्थन कर रही हैं।
और यह सच अब ढकी छुपी बात नहीं है। अगर आप उनके मीडिया और आधिकारिक बयानों पर नजर डालें तो साफ है कि ये लोग ज़ायोनी नैरेटिव को आगे बढ़ा रहे हैं। मैंने पहले भी कहा है और आज भी कहता हूं कि इन देशों के शासक जो कर रहे हैं वह वास्तव में अमेरिकी और ज़ायोनी हितों की पूर्ति के लिए कर रहे हैं।