लेबनान में क़त्ले आम मचा रहे ज़ायोनी राष्ट्र को हिज़्बुल्लाह की तरफ से ज़बरदस्त पलटवार के बाद बड़ी संख्या में जानी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
हिज़्बुल्लाह ने युद्ध को अगले चरण तक ले जाते हुए अब ज़ायोनी संस्थानों को भी जवाबी हमलों का निशाना बनाना शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से ज़ायोनी राजनेताओं में भी खौफ का माहौल है। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू दहशत में हैं और उसके डर की वजह हिजबुल्लाह के ड्रोन है। मीडिया में दावा किया जा रहा है कि 19 अक्टूबर को नेतन्याहू के घर पर हुए ड्रोन अटैक के बाद से ज़ायोनी पीएम डर गए हैं।
अवैध राष्ट्र के चैनल 11 ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि एक प्राइवेट मीटिंग के दौरान नेतन्याहू ने पूछा है कि अगर कोई ड्रोन नेसेट बिल्डिंग (संसद भवन) को हिट करता है तो कहां छिपा जा सकता है?