27 अक्टूबर 2024 - 11:40
पाकिस्तान में आतंकी हमले, नमाज़ पढ़ते हुए जवान को भी मौत के घाट उतारा

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने इस हमले को उस सैन्य अभियान का बदला बताया,जिसमें बाजौर जिले में सुरक्षा बलों ने उसके कम से कम 9 सदस्यों को ढेर कर दिया था ।

पाकिस्तान में आतंकियों ने ख़ूनी खेल खेलते हुए कम से कम 15 लोगों की हत्या कर दी।  तहरीके तालिबान पाकिस्तान ने अलग अलग हमलों में कई सिक्योरिटी पोस्ट को बमों से उड़ा दिया। पिछले 48 घंटे में आतंकियों ने अलग-अलग हमले कर 15 सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी। 

आतंकियों ने सबसे घातक हमला डेरा इस्माइल खान में किया, जहां एक सुरक्षा चौकी पर हमले में कम से कम 10 एफसी के जवानों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के मुताबिक छह जवान दक्षिणी वजीरिस्तान के थे, जबकि चार करक शहर के रहने वाले थे। 

 तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने इस हमले को उस सैन्य अभियान का बदला बताया,जिसमें बाजौर जिले में सुरक्षा बलों ने उसके कम से कम 9 सदस्यों को ढेर कर दिया था । 

इसके अलावा शाम की नमाज के दौरान एक मस्जिद के अंदर नमाज के दौरान हमलावरों ने एक अंडर-ट्रेनिंग सैनिक जीसी (जेंटलमैन कैडेट) की हत्या कर दी।