24 अक्टूबर 2024 - 13:45
समाचार कोड: 1497870
शाही ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी तनवीर अहमद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें अभी तक हाईकोर्ट का आदेश नहीं मिला है, लेकिन जैसे ही उन्हें आदेश की कॉपी मिलेगी, वह सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।
मथुरा की शाही ईदगाह मामले में शाही ईदगाह कमेटी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली मायूसी के बाद सुप्रीम कोर्ट से बड़ी उम्मीदें हैं। हाई कोर्ट ने मस्जिद कमेटी की सभी 15 वाद को अलग सुने जाने की मांग वाली रिकॉल अर्जी खारिज कर दी। अब सभी 15 वाद पर हाईकोर्ट एक साथ सुनवाई करेगा। कोर्ट के फैसले के बाद शाही ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी तनवीर अहमद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें अभी तक हाईकोर्ट का आदेश नहीं मिला है, लेकिन जैसे ही उन्हें आदेश की कॉपी मिलेगी, वह सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।