तुर्की की यात्रा पर गए ईरान के विदेश मंत्री सय्यद अब्बास इराक़ची से फिलिस्तीन मुक्ति आंदोलन के अग्रणी दल हमास की कार्यकारी परिषद् के प्रमुख ने इस्तंबूल में मुलाक़ात की।
फिलिस्तीनी इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन (हमास) की परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल दरवेश ने विदेश मंत्री सय्यद अब्बास इराक़ची के साथ मुलाक़ात करते हुए क्षेत्र के घटनाक्रम खासकर ग़ज़्ज़ा में जारी जनसंहार पर चर्चा की ।
इससे पहले, इराक़ची ने तुर्की के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की और दोनों नेताओं ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाग लिया।