18 अक्टूबर 2024 - 11:28
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने रूस जाएंगे मोदी

ब्रिक्स के इस साल के शिखर सम्मेलन का टॉपिक ‘वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना’ है।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस के दौरे पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22-23 अक्टूबर 2024 को रूस की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।  ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की 16वीं बैठक रूस के कजान में आयोजित की जाएगी। 

मोदी रूस की अपनी यात्रा के दौरान ब्रिक्स के सदस्य देशों के अपने समकक्षों और कजान में आमंत्रित नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं। ब्रिक्स के इस साल के शिखर सम्मेलन का टॉपिक ‘वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना’ है।