नाइजीरिया में एक बड़ी दुर्घटना मे कम से कम 140 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह घटना एक फ्यूल टैंकर बीच रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक फ्यूल टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें से तेल चुराने के लिए लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया था। लोग बड़ी संख्या में टैंकर से तेल निकालने लगे, तभी उस तेल टैंकर में एक बड़ा धमाका हो गया। इस धमाके में अब तक 140 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना उत्तरी नाइजीरिया के जिगावा राज्य की है।
घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपातकालीन सेवाओं की तरफ से बताया गया कि यह घटना उस समय हुई जब लोग वाहन से गिर रहे ईंधन को निकालने की कोशिश कर रहे थे।