अवैध राष्ट्र इस्राईल ने संयुक्त राष्ट्र सैनिकों को निशाना बनाते हुए संयुक्त राष्ट्र को दो टूक कहा है कि वह लेबनान और मक़बूज़ा फिलिस्तीन की सीमा से अपनी शांति सेना को हटा ले।
नेतन्याहू की धमकी के बाद ही हमलावर ज़ायोनी सेना लेबनान में तैनात संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूनिफिल) के बेस पर हमला किया और बेस के दरवाज़े को टैंक से उड़ाते हुए बेस में घुस गई। अतिक्रमणकारी ज़ायोनी सेना ने सबसे पहले यूनिफिल के गेट को टैंक से उड़ा दिया। इसके बाद ज़ायोनी सैनिक जबरन उनके बेस में घुस गए। इस दौरान स्मोक ग्रेनेड फायरिंग में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल के 15 शांति सैनिक घायल हुए हैं। इन सैनिकों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।
इस घटना के चंद घंटे पहले ही अवैध राष्ट्र के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को फोन करके कहा था कि संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को अब दक्षिणी लेबनान से निकाला जाना चाहिए।