14 अक्टूबर 2024 - 12:52
  संयुक्त राष्ट्र UNRWA के बाद अब शांति सैनिकों को निशाना बना रहा है इस्राईल

यूनिफिल में कुल 10 हजार जवान हैं, इनमें सबसे ज्यादा 1,231 इंडोनेशिया, 1 हजार 68 जवान यूरोपीय देश इटली और 903 भारत के हैं। इनके अलावा 876 नेपाल और 873 घाना के हैं।

ग़ज़्ज़ा में संयुक्त राष्ट्र के स्कूलों और कर्मचारियों पर जमकर बमबारी करने के बाद अब अवैध राष्ट्र इस्राईल लेबनान में तैनात शांति सैनिकों को भी हमलों का निशाना बना रहा है। 

लेबनान के नागरिकों और हिज्बुल्लाह जवानों के बाद अब अमेरिका के समर्थन से अवैध राष्ट्र इस्राईल संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक बल के जवानों को भी अपनी जद में लेने लगा है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि आईडीएफ (ज़ायोनी आर्मी) ने लेबनान के नाकूरा में मौजूद एक निगरानी करने वाले टॉवर पर भी सीधा निशाना साधा, जिसमें कई जवान घायल हो गए। 

संयुक्त राष्ट्र ने शांतिरक्षक बल की लेबनान में तैनाती साल 1978 ही से कर रखी है। इसे यूनिफिल (यूएनआईएफआईएल – UNIFIL – United Nations Interim Peacekeeping Force in Lebanon) कहा जाता है। इसका अहम काम मोटे तौर पर इस इलाके में निगरानी रखना है। 

यूनिफिल में कुल 10 हजार जवान हैं, इनमें सबसे ज्यादा 1,231 इंडोनेशिया, 1 हजार 68 जवान यूरोपीय देश इटली और 903 भारत के हैं। इनके अलावा 876 नेपाल और 873 घाना के हैं।