पाकिस्तान का अल्पसंख्यक शिया समुदाय हमेशा ही इस देश के कट्टर पंथी आतंकियों के निशाने पर रहा है। महीनों तक शिया समुदाय को लेकर जारी हिंसा के बीच एक बार फिर उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में हिंसा भड़क उठी है।
कुर्रम जिले में दोनों समूहों के बीच हुई झड़प में दो महिलाओं और एक बच्चे समेत 16 लोग मारे गए और सात अन्य घायल हुए हैं। इन झड़पों में दोनों पक्षों के लोगों ने हथियारों से एक-दूसरे एक ऊपर हमला किया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुबह-सुबह झड़पें तब शुरू हुईं, जब मकबल आदिवासियों ने कथित तौर पर गोलीबारी की, जिसमें कंज अलीजई के दो आदिवासी घायल हो गए। इस घटना के तुरंत बाद झड़पें जिले के कई हिस्सों में फैल गईं और यात्रियों, अन्य वाहनों पर भी हमले होने लगे।