वक़्फ़ बिल को लेकर भाजपा की नीतियों का विरोध करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि हम किसी भी क़ीमत पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक का समर्थन नहीं करेंगे।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, सीएम सोरेन ने यह टिप्पणी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्लाह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर संसद में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश किया जाता है, तो हम इसका कभी समर्थन नहीं करेंगे।