7 अक्टूबर 2024 - 09:35
सरदार इस्माइल काआनी को लेकर अफवाहें बेबुनियाद, सुरक्षित हैं ईरानी कमांडर

दुश्मन मीडिया की ख़बरों का खंडन करते हुए आईआरजीसी के कुद्स फोर्स के उप समन्वयक ने कहा: सरदार क़ाआनी बिलकुल सुरक्षित हैं और वह अपने मिशन पर कर रहे हैं।

ईरान की क़ुद्स फ़ोर्स के कमांडर और सरदार शहीद सुलेमानी के उत्त्तराधिकारी सरदार इस्माइल क़ाआनी को लेकर फैलाई जा रही दुश्मन मीडिया की ख़बरों का खंडन करते हुए आईआरजीसी के कुद्स फोर्स के उप समन्वयक ने कहा: सरदार क़ाआनी बिलकुल सुरक्षित हैं और वह अपने मिशन पर कर रहे हैं। पिछले दिनों साइबरस्पेस और पश्चिमी जगत के पिछलग्गू  मीडिया, विशेषकर ज़ायोनी मीडिया में सरदार क़ाआनी की शहादत या लेबनान में उनके घायल होने के संबंध में कई ख़बरें प्रकाशित हुई थीं।