6 अक्टूबर 2024 - 15:04
ग़ज़्ज़ा, स्कूल, अस्पताल, चर्च और मस्जिद कुछ भी सुरक्षित नहीं

ज़ायोनी सेना ने फिलिस्तीनियों का नरसंहार करते हुए अकेले ग़ज़्ज़ा में लगभग 79 फीसदी मस्जिदों को नष्ट कर दिया है। मस्जिद ही नहीं बल्कि बड़ी तादाद में स्कूल और यहाँ मौजूद 3 चर्च भी ज़ायोनी बमबारी में जमींदोज हो गए हैं।

ग़ज़्ज़ा और लेबनान में जनसंहार कर रहे अवैध ज़ायोनी राष्ट्र इस्राईल ने इन देशों के अस्पताल, स्कूल , चर्च और मस्जिद सब पर भीषण बमबारी करते हुए हज़ारों लोगों की जान ले ली। ग़ज़्ज़ा के धार्मिक मंत्रालय के मुताबिक, ज़ायोनी सेना ने ग़ज़्ज़ा की 1245 मस्जिदों में से 814 मस्जिदों को जमींदोज कर दिया है और करीब 148 मस्जिद बमबारी में क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा ज़ायोनी सेना ने कब्रिस्तानों और चर्चों पर भी हमले किए हैं। 

7 अक्टूबर से ज़ायोनी सेना ने जनसंहार करते हुए लाखों परिवारों का सब कुछ छीन लिया । एक साल से जारी क़त्ले आम और भीषण बमबारी में फिलिस्तीन और लेबनान के कई शहर मलबे का ढेर बन चुके हैं। नागरिक घरों के साथ-साथ स्कूल, हॉस्पिटल, धार्मिक स्थल और सरकारी इमारतें सब ज़ायोनी सेना की बमबारी से तबाह हो चुकी हैं। 