5 अक्टूबर 2024 - 11:05
इस्राईल के बेरूत पर भीषण हमले, 100 से अधिक की मौत, हजारों लोग फंसे

रातभर हुए विस्फोटों ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाकों को हिलाकर रख दिया. हवाई बमबारी के कारण रात में धुएं के गुबार और आग की लपटें उठती दिखीं। विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि लेबनान की राजधानी से कई किलोमीटर दूर स्थित इमारतें तक हिल गईं।

अवैध राष्ट्र इस्राईल ने एक बार फिर लेबनान पर बर्बर बमबारी करते हुए सैंकड़ों लोगों की जान ले ली। शुक्रवार को इस्राईल ने  फिर से लगातार हवाई हमले करते हुए बेरूत को निशाना बनाया और लेबनान तथा सीरिया के बीच मुख्य सड़क संपर्क को बंद कर दिया। ज़ायोनी बमबारी के कारण लेबनान से अपना घर बार छोड़ कर सुरक्षित स्थानों की तलाश में निकले हजारों लोग जिस सीमावर्ती स्थल से सीरिया में प्रवेश करते हैं, वहीँ फंस कर रह गए। 

रातभर हुए विस्फोटों ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाकों को हिलाकर रख दिया. हवाई बमबारी के कारण रात में धुएं के गुबार और आग की लपटें उठती दिखीं। विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि लेबनान की राजधानी से कई किलोमीटर दूर स्थित इमारतें तक हिल गईं। 

लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी ने क्षेत्र में लगातार 10 से अधिक हवाई हमले होने की सूचना दी है। इस बीच, ज़ायोनी सेना ने कहा कि हिज़्बुल्लाह ने शुक्रवार को मक़बूज़ा फिलिस्तीन पर लगभग 100 रॉकेट दागे।