2 अक्टूबर 2024 - 12:20
मध्य पूर्व से जंग के खात्मे के लिए क्षेत्र से अमेरिका को भगाना ज़रूरी

आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने कहा कि हम इन दिनों शोक में हैं, और मैं विशेष रूप से शोक में हूँ, क्योंकि सय्यद हसन नसरल्लाह की शहादत कोई मामूली नुकसान नहीं है, लेकिन देश में इस सार्वजनिक शोक के बावजूद, हमने पहले से नियोजित.....

ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने मध्य पूर्व में जारी जंग के खात्मे के लिए इलाक़े से अमेरिका की दुष्टता और शैतानी को ख़त्म करने की ज़रूरत पर बल दिया।  इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का कारण संयुक्त राज्य अमेरिका और कुछ यूरोपीय देशों की उपस्थिति है जो शांति और स्थिरता का झूठा दावा करते हुए इलाक़े को जंग की आग में धकेले हुए हैं। क्षेत्र में संघर्षों और युद्धों को समाप्त करने का एकमात्र तरीका इन देशों की बुराई और दुष्टता को यहाँ से ख़त्म करना है।

आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने कहा कि हम इन दिनों शोक में हैं, और मैं विशेष रूप से शोक में हूँ, क्योंकि सय्यद हसन नसरल्लाह की शहादत कोई मामूली नुकसान नहीं है, लेकिन देश में इस सार्वजनिक शोक के बावजूद, हमने पहले से नियोजित अभिजात और बुद्धिजीवी वर्ग के साथ बैठक को स्थगित नहीं किया।