हिमाचल प्रदेश में कट्टर हिंदुत्ववादी संगठन लगातार प्रदेश का माहौल बिगड़ने पर तुले हुए हैं। संजौली मस्जिद का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है और सोलन में मस्जिद को लेकर खड़ा किया गया विवाद गहरा गया है। हिंदू संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच हिंदू संगठनों ने बड़ा ऐलान किया है।
सोलन बाजार पूरी तरह बंद रहा। व्यापार मंडल व हिंदू संगठनों ने व्यापक विरोध रैली निकाली। मस्जिद के बाहर माल रोड पर हनुमान चालिया का पाठ भी किया गया।
इन संगठनों और प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया है कि ऐसी दुकानों को चिह्नित किया जाएगा, जो व्यपारियों ने मुसलमान को ऊंचे किरायों पर दे रखी है। उसके बाद उन व्यापारियों का भी बहिष्कार किया जाएगा।