16 सितंबर 2024 - 07:48
ईदे मिलादुन नबी पर हिंसा, VHP और बजरंग दल के लोग सड़कों पर

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग बीसी रोड पर उतर आए और पुलिस के बैरिकेड हटा दिए, पुलिस बल और दल के बीच संघर्ष देखा गया।

कर्नाटक से ईदे मिलादुन नबी के अवसर पर हिंसा की ख़बरें आ रही है इसी बीच बजरंग दल और VHP जैसे कट्टर हिंदुत्ववादी संगठनों के लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो संदेश के बाद बवाल हुआ, जिसके बाद बीसी रोड पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने प्रदर्शन किया।

 ईदे मिलादुन नबी को देखते हुए पहले से ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल को तैनात किया गया था। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग बीसी रोड पर उतर आए और पुलिस के बैरिकेड हटा दिए, पुलिस बल और दल के बीच संघर्ष देखा गया।