13 अगस्त 2024 - 07:12
आयतुल्लाह ख़ामेनेई की मस्जिदे जमकरान में उपस्थिति, इराकी विश्लेषक की रोचक टिप्पणी

सुप्रीम लीडर ने कल रात जमकरान मस्जिद में हाज़िरी दर्ज कराई, आशा है जल्दी ही कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

तेहरान में शहीद इस्माइल हानिया पर ज़ायोनी शासन के हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की घोषणा की है। ईरान के हमले के समय को लेकर विश्व मीडिया में तरह-तरह की टिप्पणियों और विश्लेषण का दौर जारी हैं।

ऐसे में बीते दिन मस्जिद जमकरान में ईरान की इस्लामी क्रांति के नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई की मौजूदगी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। क्षेत्रीय मुद्दों पर गहरी नजर रखने वाले इराकी विश्लेषक नजाह मोहम्मद अली ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए एक्स पर लिखा है कि  सुप्रीम लीडर ने कल रात जमकरान मस्जिद में हाज़िरी दर्ज कराई। आशा है जल्दी ही कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

इराकी पर्यवेक्षक ने ईरान के जोरदार जवाबी हमले के बारे में आगे लिखा है कि ज़ायोनी युद्ध मंत्री ने कहा है कि ईरान और प्रतिरोध संगठनों के हमलों को देखते हुए इस्राईल और उन्हें इन दिनों कठिन समय का सामना करना पड़ रहा है।