9 अगस्त 2024 - 07:56
संविधान विरोधी है वक़्फ़ विधेयक, सरकार JPC में भेजने को तैयार

लोकसभा में विधेयक का बचाव करते हुए रिजिजू ने कहा कि इसका नाम बदलकर "यूनाइटेड वक्फ एक्ट मैनेजमेंट, इंपावरमेंट, इफिसिएंसी एंड डेवलपमेंट एक्ट" या संक्षेप में "उम्मीद" कर दिया गया है।

वक़्फ़ विधेयक को लेकर संसद में जारी हंगामे के बीच सरकार इसे संयुक्त संसदीय समिति को भेजने को तैयार नज़र आ रही है। इस संबंध में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को विपक्षी दलों की तीखी आलोचना के बाद विवादास्पद वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को संयुक्त संसदीय समिति को भेजने का प्रस्ताव रखा हालाँकि कई विपक्षी सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने इसे "संघीय व्यवस्था पर हमला" बताया, वहीं AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया कि यह विधेयक संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 25 का उल्लंघन करता है।

लोकसभा में विधेयक का बचाव करते हुए रिजिजू ने कहा कि इसका नाम बदलकर "यूनाइटेड वक्फ एक्ट मैनेजमेंट, इंपावरमेंट, इफिसिएंसी एंड डेवलपमेंट एक्ट" या संक्षेप में "उम्मीद" कर दिया गया है।