पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा गोल्ड जीतने से वंचित रह गए जबकि उनके दोस्त पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक इतिहास का न्य रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड पर क़ब्ज़ा किया। मौजूदा समय में नीरज चोपड़ा देश के सबसे चहेते एथलीट में से एक हैं। उनको देखने के लिए भारत में बड़ी संख्या में लोग जगे हुए थे। नीरज ने उन्हें निराश भी नहीं किया। भले ही स्वर्ण नहीं, लेकिन रजत पदक जीतकर अपनी झोली में एक और बड़ा पदक शामिल कर लिया।
पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम स्वर्ण पदक जीतने के बाद चर्चाओं में बने हुए हैं। अरशद के गोल्ड जीतने पर नीरज की माँ का बयान वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा, "हम बहुत खुश हैं, हमारे लिए सिल्वर भी सोने के बराबर है। जो गोल्ड ले गया है वो भी हमारा लड़का है। मेहनत करके लेकर गया है। हर खिलाड़ी का दिन होता है।