7 अगस्त 2024 - 07:13
विनेश फोगाट के ओलंपिक मेडल पर संकट, डिस्क्वालिफाई होने की आशंका

विनेश फोगाट अयोग्य घोषित हो सकती हैं। इसकी वजह उनका वजन है जो कि ज्यादा पाया गया है।

देश के लिए एक मैडल पक्का करने वालीं भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को लेकर पेरिस से बुरी खबर आ रही है। 50 किग्रा। वर्ग के फाइनल में पहुंचने वालीं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का ओलंपिक मेडल कैंसिल हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनेश फोगाट अयोग्य घोषित हो सकती हैं। इसकी वजह उनका वजन है जो कि ज्यादा पाया गया है।

महिला कुश्ती के 50 किग्रा. वर्ग के फाइनल में पहुंचने वालीं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का ओलंपिक मेडल कैंसिल हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनेश फोगाट अयोग्य घोषित हो सकती हैं। इसकी वजह उनका वजन है जो कि ज्यादा पाया गया है। खबरों के मुताबिक विनेश फोगाट का वजन तय सीमा से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया है। नियमों के मुताबिक किसी भी रेसलर को किसी भी वर्ग में सिर्फ 100 ग्राम ज्यादा वजन की छूट दी जाती है।