बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार की ओर से कर्फ्यू लागू करने, तीन दिनों तक सरकारी कार्यालय बंद करने और शांति की अपील के बावजूद पूरा बांग्लादेश में खूनी खेल और हिंसा का तांडव चल रहा है। पीएम शेख हसीना की इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शनकारियों ने केवल रविवार को 93 लोगों को मौत की घाट उतार दिया। सबसे ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि इनमें से 14 पुलिसकर्मी हैं। सैंकड़ों लोग घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। ढाका, चटगांव, खुलना और कोमिला से शुरू हुआ आंदोलन अब पूरे बांग्लादेश में फैल गया है।
सरकार ने मेटा प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सएप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम बंद कर दिए गये हैं। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर अफवाहों की बाढ़ आई हुई है। फेक वीडियो से पूरा बांग्लादेश पट गया है. फेक वीडियो में हेलीकॉप्टर से सेना को गोली मारते दिखाया गया है। अफवाहों को रोकने में प्रशासन पूरी तरह से असफल रही है। आंदोलन छात्रों के हाथों से निकलकर पूरी तरह से कट्टर इस्मालिक संगठनों के हाथों में चला गया है।