फिलिस्तीन में ज़ायोनी सेना की ओर से जारी जनसंहार के बाद मिडिल ईस्ट में उपजा संकट हमास के चीफ इस्माइल हनीया की ज़ायोनी सेना की ओर से हत्या के बाद और गंभीर हो गया है। अब इस संकट की आग भारत तक भी पहुँचने लगी है।
सुरक्षा मामलों के तहत कदम उठाते हुए भारतीय फ्लाइट एयर इंडिया ने दिल्ली से तल अवीव जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी है।। एयर इंडिया ने कहा, 1 अगस्त को दिल्ली से तल अवीव जाने वाली अपनी उड़ान एआई139 और तल अवीव से दिल्ली आने वाली उड़ान एआई140 को रद्द कर दिया गया है।
एयर इंडिया हर हफ्ते दिल्ली से तल अवीव के लिए चार उड़ानें संचालित करता है। अपनी वेबसाइट पर तल अवीव को जाने वाली फ्लाइट को रद्द करने का ऐलान करते हुए एयर इंडिया ने कहा, उसने परिचालन कारणों से 1 अगस्त को दिल्ली से तल अवीव जाने वाली अपनी उड़ान एआई139 और तल अवीव से दिल्ली आने वाली उड़ान एआई140 रद्द कर दी है। बयान में कहा गया, इन दोनों उड़ानों में यात्रा के लिए कन्फर्म बुकिंग वाले यात्रियों को उन के टिकट के पैसे वापस किए जाएंगे। साथ ही एयर इंडिया ने यात्रियों से उन की असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।