16 जुलाई 2024 - 07:47
मौलाना तौकीर रज़ा कराएंगे सामूहिक धर्म परिवर्तन, एलान ने मचाया बवाल

तौकीर रजा ने कहा हमने जिला प्रशासन से सामूहिक धर्म परिवर्तन और निकाह की परमीशन मांगी है।

बरेली के मौलाना तौकीर रज़ा ने सामूहिक धर्म परिवर्तन का ऐलान किया है। 23 लड़के-लड़कियों के सामूहिक धर्म परिवर्तन का ऐलान करते हुए तौकीर रजा ने कहा है कि 21 जुलाई को एक साथ 5 लड़के लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया जाएगा, जिसमें सामूहिक निकाह होगा।

तौकीर रजा ने कहा हमने जिला प्रशासन से सामूहिक धर्म परिवर्तन और निकाह की परमीशन मांगी है। रजा ने कहा कि हमने तो परमीशन मांगी है, हिन्दू तो वो भी नहीं मांगते है। परमिशन और बड़ी संख्या में मुस्लिम लड़कियों ने धर्म पतिर्वतन कर हिंदुओं से विवाह हुआ है। रजा ने कहा 21 जुलाई को सुबह 11 बजे खलील हायर सेकेंडरी स्कूल में पहले चरण में 5 जोड़ों का धर्म परिवर्तन और निकाह होगा।